मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुशहरी, हिसं। मणिका विशुनपुर चांद में शनिवार की शाम संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जागरूकता एवं समय पर इलाज से तीन वर्षों में एईएस से एक भी मौत नहीं हुई है। इस बार भी जीरो डेथ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संध्या चौपाल लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पहले जगाओ, खिलाओ और अस्पताल ले जाओ की नीति ध्यान में रखनी है। बताया कि सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का दर्पण एप द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, बाल विकास परियोजना, जीविका एवं जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की भी इसमें अहम भूमिका है। 2022 में एईएस से जिले में एक बच्चे की मौत हुई थी, लेकिन 2023 से 25 तक मुजफ्फरपुर में एईएस से जीरो डेथ हुई है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.