बांदा, जून 17 -- बांदा। कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने ➡️ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए तीन वर्षीय बच्चे को आधे घंटे के भीतर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम महोखर तिंदवारी रोड में तीन वर्षीय एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे एक व्यक्ति चौकी महोखर लेकर पहुंचा। चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह ने टीम गठित करते हुए सक्रियता के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। आधे घंटे के भीतर बच्चे के माता-पिता का पता लगाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बच्चे के वापस पाकर पुलिस टीम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...