गुमला, जुलाई 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी अमित कुजूर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर दो अलग-अलग धाराओं के तहत 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर प्रत्येक धारा में दो-दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार 20 अगस्त 2017 की शाम तीन वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान अमित कुजूर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कठोर कारावास घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद उसने बच्ची को किसी से कुछ नहीं बताने की धमकी देकर घर भेज दिया। रास्ते में रोती हुई बच्ची को दिव्य...