तीन वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोप, वायरल वीडियो से हड़कंप
शाहजहांपुर, जून 3 -- ददरौल, संवाददाता। आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में तीन वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत और सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगा है। पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने करीब चार माह पहले कांट क्षेत्र के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री और पति के साथ ताहवरगंज में किराये के मकान में रह रही थी। वायरल वीडियो और मोहल्ले के लोगों के अनुसार युवक बच्ची के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि वह बच्ची को बेल्ट से पीटता था, जिससे बच्ची हमेशा डरी-सहमी रहती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया।
मामले की जानकारी मोहल्ले वालों का आरोप है कि युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.