शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- ददरौल, संवाददाता। रौसर कोठी में स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की नौ वर्षीय छात्रा को पहाड़े न सुना पाने पर अध्यापक ने पीट दिया। इससे छात्रा सहम गई। घर आने पर पूरी बात बताई। घटना से नाराज़ परिवार वालों ने इसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधक से की है। प्रबंधक ने शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त करते हुए खेद प्रकट किया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी श्रवण कुमार गुप्ता की नौ वर्षीय पुत्री इलाके के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा है। 17 अप्रैल को स्कूल में दूसरी पाली में कक्षा में अध्यापक ने उससे पहाड़े सुनाने को कहा। जब वो पहाड़े नहीं सुना पाई तो आरोप है कि अध्यापक ने उसके पैर में डंडा मार दिया। जिससे उसके लाल निशान पड़ गया। छात्रा ने छुट्टी होने के बाद घर पर प...