गोपालगंज, जून 27 -- विजयीपुर। थाना क्षेत्र के माड़र गांव निवासी अशोक गुप्ता की तीन वर्षीया पुत्री की शुक्रवार को सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल अहियापुर बगरा गई थी। खाट पर सोने के दौरान उसकी हाथ की उंगली में जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए देवरिया ले गए। जहां सर्पदंश की आवश्यक दवा उपलब्ध नहीं होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची की मौत हो गई। जानलेवा हमला कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार विजयीपुर। थाना क्षेत्र के नवका बंगरा गांव में शुक्रवार रात पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमला कांड के फरार आरोपी कन्हैया साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरास...