बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय काजल पुत्री रामजस ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। शहर के गायत्री नगर निवासी 35वर्षीय रामनरेश पुत्र रामदीन ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया। शहर के चमरौड़ी निवासी 25 वर्षीय गुरफान ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। तीन लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...