नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों से 50.30 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर पहले भरोसा जीतकर जालसाजी की। पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 17 लाख की ठगीराजीव मिश्रा का मामला सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी निवासी राजीव मिश्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके व्हाट्सऐप पर 15 जनवरी को एक युवती का संदेश आया। बातचीत के दौरान उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने का दावा किया। अगले दिन उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताने वाला...