नोएडा, अगस्त 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 24.94 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-26 निवासी नीतीश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उन्हें अगस्त 2025 में टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसके जरिए उन्हें निवेश से संबंधित एक ग्रुप से जोड़ा गया और अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गए। उन्होंने दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 20 बार में कुल आठ लाख 64 हजार 410 रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही कथित मुनाफा। पीड़ित के मुताबिक, ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही ह...