नोएडा, अगस्त 26 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एक पीड़ित को फ्रेंचाइजी दिलाने, दूसरे को ऑनलाइन कमाई और तीसरे का मोबाइल नंबर हैक कर जालसाजी की। साइबर थाना पुलिस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी निवासी अर्चना कुमारी ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने 19 जून 2025 को व्हाट्सऐप पर उनसे संपर्क किया। उन्होंने ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में छोटे रिटर्न देकर भरोसा जीता। इसके बाद टास्क पूरा करने, तकनीकी दिक्कत, रकम निकालने और रिफंड के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पांच लाख पांच हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। रकम वापस न मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता ने 12 जुलाई को एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब केस द...