गौरीगंज, मई 17 -- मुसाफिरखाना। थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के पूरे पंछी पासी टांडा गांव निवासी रेखा पत्नी राम अचल पासी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पति राम अचल पासी दूसरी महिला से बातचीत के विवाद को लेकर उन्हें मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची सास शिवपती, ससुर माताप्रसाद तथा पुत्री आस्था के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही राजू पुत्र कल्लू तथा उसकी पत्नी सीमा ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। यह भी पढ़ें- खेत की जोताई को लेकर पिटाई, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर दम्पति को लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...