प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- उदयपुर। इलाके के पूरे धतई (उछापुर) निवासी गुलाबकली पत्नी बृजलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी उमेश सरोज शुक्रवार शाम सात बजे करीब आया और नशे में गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। भाई सुरेश, उसकी पत्नी सीमा आ गई और सभी मारपीट करने लगे। इसमें पीड़ित को गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...