प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- उदयपुर। इलाके के भिटवा (परानीपुर) निवासी रामदुलारी पत्नी गनेश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही संजय और बेटे विभोर व बब्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 28 फरवरी को बेटा अंश पड़ोसी गांव दासी का पुरवा में निमंत्रण में गया था। निमंत्रण में आरोपी विभोर ने कहासुनी की। इसके बाद आरोपियों ने बेटे के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...