रामपुर, जून 8 -- बिलासपुर। तीन लोगों ने युवक को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले‌ की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डाम कालोनी निवासी सोनू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिवार के साथ ग्राम समाज की भूमि पर झोपड़ी डालकर पिछले एक साल से रह‌ रहा है। बीती छह जून की रात करीब दस बजे उसके मोहल्ले में रहने वाले तीन लोग उससे व उसके परिवार से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो, उक्त तीनों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट करने पर तीन घायल,सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज इससे वह लहुलुहान हो गया। कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जांच की जा रही है जांच के बाद ही अग्रिम का...