रिषिकेष, अक्टूबर 3 -- विदेश भेजने के नाम पर लोगों को झूठे भरोसे देकर धोखाधड़ी से उनकी रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद अब मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमेंद्र चौहान, चंद्रप्रकाश व आयुष चौहान सभी निवासी गुमानीवाला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शिकयात में विदेश भेजने के लिए लोगों से रकम ऐंठने के साथ ही आर्थिक लाभ के लिए समाज में भय व्याप्त करने का भी आरोप है। विवेचक निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...