तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- लालगंज। इलाके के पूरे बंशू (हरनाहर) निवासी श्रवण गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि बीते 15 सितंबर को सुबह नौ बजे उसकी बहन शिवांगी घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली थी। 24 सितम्बर को शिवांगी की किताबों के बीच से उसका एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें बहन शिवांगी ने आत्महत्या के पीछे विकास, शालू और ललित निवासी अज्ञात पर आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.