फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- कायमगंज। अलग-अलग स्थानो पर कम्पिल क्षेत्र के गांव एक गांव निवासी महिला, एक अन्य गांव निवासी महिला व क्षेत्र के एक गांव युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...