बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। मरका थाना क्षेत्र के सालासनी गांव निवासी 20 वर्षीय दिव्या पुत्री राजेश कुमार ने बुधवार की दोपहर घरेलू किसी बात से नाराज होगा ज़हरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव 22 वर्षीय निवासी जितेंद्र पुत्र अच्छेलाल बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय संजय पुत्र मोहनलाल ने मंगलवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया । तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...