धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद। साइबर ठग धनबाद के लोगों से लगातार ठगी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरह से झांसा देकर तीन लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली। हीरापुर में रहनेवाले तीनों भुक्तभोगियों ने धनबाद साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में हीरापुर के मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें लॉटरी में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर उनसे सात लाख 63 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। इसी तरह हीरापुर बिनोद नगर के अनिल सिंह को लिंक भेज कर झांसा दिया और लिंक छूते ही उनके खाते से साढ़े पांच लाख रुपए उड़ा लिए। इसी तरह वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेवती छतर से एसबीआई का अधिकारी बनकर छह लाख 40 हजार रुपए की ठगी की गई। पुलिस तीनों मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...