प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी रणधीर की पांच वर्षीय बेटी संजना कुमारी घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। रामनगर गांव निवासी राहुल की 28 वर्षीय पत्नी आरती देवी घर में काम कर रही थी तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कोतवाली क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी मनीष कुमार की 35 वर्षीय पत्नी रेखा शुक्ला घर में काम कर रही थी। तभी उसे बिच्छू ने डंक मार दिया। परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...