रायबरेली, जून 1 -- सलोन संवाददाता। क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले निमिषा कान्वेंट स्कूल के पास हुई मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव निवासी रत्नेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 29 मई को ऊंचाहार क्षेत्र के भकरी मजरे उमरन गांव निवासी अमीश, आदर्श, शेखर आदि लोग पुरानी दुश्मनी को लेकर एकजुट होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित रत्नेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में मिली तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने ब...