लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- निघासन कोतवाली खैरहनी गांव के श्रीराम ने मझगईं एसओ को तहरीर देकर बताया कि पंद्रह जनवरी की रात करीब नौ बजे दुकान से सामान लेकर घर लौटने पर उसे खूंटे पर बंधी अपनी भैंस गायब मिली। उसकी पत्नी खिचड़ी खाने मायके गई थी। खोजबीन करने पर पैरों के निशानों से भैंस को पिकअप में लादकर ले जाने का पता चला। श्रीराम ने मझगईं थाने के नयापुरवा गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि वे उसके गांव शराब पीने आए थे और पिकअप से भैंस चुरा ले गए। नयापुरवा जाकर आरोपियों से पूछने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.