मधुबनी, अप्रैल 8 -- लौकही। ललमनियां थाना पुलिस ने बुधवार को गश्ती के क्रम में तोरियाही के निकट तीन लीटर शराब व बाइक के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। धराये में लदिनयां थाना क्षेत्र के कविलासा गांव के नरेश मुखिया तथा ललमनियां थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के रंजीत मुखिया तथा भरत मुखिया शामिल है। यह जानकारी थानाध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धराये अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...