मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब छात्र-छात्राओं के भविष्य के मूल्यांकन की घड़ी आ गई है। जनपद के 72 केंद्रों पर सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न होने के बाद सोमवार को उत्तर पुस्तिकाओं के स्थानांतरण और मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रक्रिया तेज हुई है। मुजफ्फरनगर से बोर्ड परीक्षार्थियों की कापियां अन्य जनपदों में भेजी गई, वहीं अन्य जनपदों की कापियां जिले में मूल्यांकन के लिए पहुंचनी शुरू हुई। जनपद के बोर्ड परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं कड़ी सुरक्षा के बीच अन्य जनपदों के मूल्यांकन केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में निर्धारित किए गए तीन मुख्य मूल्यांकन केंद्रों पर अन्य जिलों से आने वाली कॉपियों का पहुंचना सोमवर देर रात स...