वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। वासंतिक नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर रविवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर न्यास की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह नौ बजे से शाम सात बजे के मध्य कुल तीन लाख 39 हजार 708 भक्तों ने दर्शन पूजन किया। चतुर्थी पर न्यास परिषद की ओर से शृंगार गौरी और विशालाक्षी देवी के निमित्त पूजन एवं शृंगार की सामग्री प्रेषित की गई। इससे पहले यह सामग्री भगवान विश्वेश्वर को अवलोकित कराई गई। प्रात : काल मंदिर के शास्त्रियों ने कलश पूजन करने के बाद दुर्गा पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...