तीन लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी विटामिन ए की खुराक
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राबर्ट्सगंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्र एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. गिरधारी लाल ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी एक माह तक जनपद के सभी टीकाकरण सत्रों पर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बाल स्वास्थ्य एवं पोषण माह के अंतर्गत विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाएं तथा टीकाकरण से वंचित शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.