शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। जिले में पात्रता की जांच के दौरान तीन लाख रुपये से अधिक बैंक खाते के टर्नओवर वाले कई राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लाभार्थी अपने कार्ड दोबारा बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी कार्यालय में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। कार्ड बनवाने आई विमला देवी ने बताया कि वह कई बार पूर्ति कार्यालय आ चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि हर बार अधिकारियों द्वारा आवेदन ऑनलाइन कराने की बात कही जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उनका नाम कार्यालय की सूची में शामिल नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राशन कार्ड निरस्त होने से कई परिवारों के सामने राशन की समस्या खड़ी हो गई है। लोग अपने दस्तावेज लेकर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.