आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना की पुलिस ने तरछा पुलिया के पास से रविवार की रात अंतर्जनपदीय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 बंडलों में 21 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब तीन लाख रुपये) और तीन मोबाइल बरामद हुए। दोनों तस्कर बलिया जनपद के निवासी हैं। जहानागंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात वे पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कादीपुर-चक्रपानपुर जाने वाले मार्ग पर तरछा पुलिया के पास दो लोग गांजा के साथ मौजूद हैं। कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गांजा तस्करी मामले में दो को 10 वर्षों की कैद इस पर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक विनय कुमार और बीरबल यादव सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख...