तीन लाख रुपये के गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 8 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की रात में अकबेलपुर के पास से दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 10 बंडल में 20.499 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये बताया गया है।जहानगंज थाना के उप निरीक्षक लवकुश सोनकर और उप निरीक्षक अजय निषाद शनिवार की रात में सुंभी बाजार में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की अकबेलपुर में जहानागंज तिराहा के पास दो लोग गांजा के साथ खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेरा बंदी कर गांजा तस्कर ताहिर हुसैन निवासी शिकारगंज ढाका थाना चिरैया जनपद पूर्वी चंपारण बिहार और महताब निवासी जंगल लुहटहा थाना बिसुनपुरा जनपद कुशीनगर को पकड़ लिया। उनके पास से कुल 10 बंडल में 20.499 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.