बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती को पांच वर्ष बाद कुवैत से गांव आए युवक ने तीन लाख नगदी व बाइक न मिलने पर तीन तलाक दे दिया। पांच वर्ष के बेटे व पत्नी को घर से भगा दिया। दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीड़िता ने पति सहित आठ पर केस दर्ज कराया है। फखरपुर थाने के सराय काजी निवासी मकदूम की पुत्री रहीमुन्निशां की शादी सरायकाजी गांव निवासी नवाज शरीफ पुत्र मुइनुद्दीन के साथ छह वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही उससे तीन लाख नगदी व बाइक की मांग की गई। रहीमुन्निशां गर्भवती हुई। तो नवाज शरीफ कुवैत मजदूरी को चला गया। रहीमुन्निशां मायके आ गई। वही उसके बेटे हम्माद का जन्म हुआ। दिसम्बर 2025 में नवाज शरीफ गांव गांव आया। उसकी दूसरी शादी शबाना बेगम से कर दी गई। पीड़िता पति के कुवैत जाने से पूर्व से ही मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति सहि...