गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहर के करदाताओं को गृहकर मामले में शासन के आदेश का इंतजार है। महापौर की घोषणा के बाद से ही लोग शासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि करीब तीन लाख करदाताओं ने पिछले वित्त वर्ष में गृहकर जमा नहीं किया है।नगर निगम ने पिछले वित्त वर्ष से डीएम सर्किल रेट की दर से गृहकर लगाया है। इसका स्थानीय लोग, व्यापारी संगठन, पूर्व पार्षद विरोध कर रहे हैं। लोग बढ़े गृहकर मामले में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके। महापौर सुनीता दयाल ने पिछले दिनों पुरानी दरों से ही गृहकर वसूलने की घोषणा की थी। इसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने गृहकर जमा नहीं किया।हालांकि, महापौर की घोषणा के बाद भी निगम अधिकारी बढ़ी दर से ही गृहकर वसूल रहे हैं। नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। शहर के करदाता पुरानी दर से गृहकर वसूले ज...