गिरडीह, अप्रैल 23 -- सरिया प्रतिनिधि। सरिया के पेठियाटांड़ में मंगलवार की रात संगीता देवी (28) पति मोहन मंडल का कुएं में मिले शव के मामले में मृतका के पिता विश्वनाथ मंडल ग्राम खरखो, चरघरा थाना जमुआ ने थाना में दिए आवेदन पर संगीता के पति मोहन मंडल, ससुर बिनोद मंडल, सास सुमा देवी, ननद पूजा कुमारी, ननदोसी सुमन कुमार बेकोबाद जिला कोडरमा पर तीन लाख रुपए नहीं देने पर मारपीट कर उसकी हत्या कर कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने बुधवार सुबह मृतका के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। इस आवेदन के आधार पर सरिया थाना में सभी नामजदों पर कांड 74/26 धारा 103, 61, 03 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में विश्वनाथ मंडल ने लिखा है कि हमने बेटी संगीता की शादी 2018 में पूरे रीति रिवाज के साथ 10 लाख नगद, 02 लाख का स...