तीन लाख के गबन में सीएसपी संचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाने के छाजन चोरकरिया निवासी सीएसपी संचालक जितेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र पर सीएसपी में जमा ग्राहकों के करीब तीन लाख रुपए गबन करने का आरोप है। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जितेंद्र को सरैया थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से शनिवार की रात दबोच लिया। प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद जितेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि जितेंद्र छाजन गोनू चौक पर एसबीआई का सीएसपी चलाता था। ग्राहक राशि निकासी के लिए सीएसपी जाते थे, तो जितेंद्र राशि नहीं होने की बात कहकर लौटा देता था। यह भी पढ़ें- व्यवसायी के खाते से जालसाजों ने उड़ाए, 5.96 लाख शक होने पर ग्राहकों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.