सोनभद्र, जनवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उरमौरा से करीब तीन लाख रुपये की 20.70 ग्राम हेरोइन के साथ मां-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने रविवार की रात उरमौरा क्षेत्र से छापेमारी कर आरोपी पानपत्ती देवी एवं उनके पुत्र राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 20.70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी महिला पानपत्ती देवी ...