हरदोई, जून 11 -- शाहाबाद। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों का पुलिस 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई देने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार को अक्षत का तीन लाख रुपये से भरा बैग अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी फुटेज में दिखाई दीं। पीड़ित पक्ष लगातार पुलिस से त्वरित कार्रवाई और धन बरामदगी की मांग कर रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घ...