सहारनपुर, मई 1 -- सरसावा। कस्बे के वार्ड नंबर 23 में लंबे समय से सीसी सड़क की मांग को आज नगर पालिका अध्यक्ष ने पूरा कर दिया। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं उनके पति ने सीसी सड़क का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं पति राजू पवार ने वार्ड नंबर 23 में 165 मीटर लंबी सीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा भी है कि विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के हों। इसी को ध्यान में रखते हुए कस्बे के हर वार्ड में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

सीसी सड़क का निर्माण उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सृजन योजना के अंतर्गत 165 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा ह...