तीन लाइब्रेरी सील, अग्नि सुरक्षा मानकों में मिली भारी लापरवाही
औरैया, जून 25 -- लखनऊ में हाल ही में कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद जनपद में शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को दिबियापुर कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर वैध लाइसेंस, अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, थाना दिबियापुर पुलिस तथा अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में चला अग्नि सुरक्षा अभियान, व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.