नई दिल्ली, फरवरी 12 -- बिहार के दरभंगा में सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क (एसएच-17) पर बुधवार देर शाम की घटना है। तीनों किशोर क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे। बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीनों किशोरों को कुचल दिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीनों किशोर होमगार्ड जवान बैजनाथ सहनी की बाइक पर सवार होकर अपने गांव से सुपौल बाजार की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव निवासी कैलाश सहनी के पुत्र अंकित कुमा...