अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति ने बैल के चारे में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। रानी बैल ने अलग-अलग जगहों पर तीन रेसों में जीत हासिल की।16 अप्रैल की शाम करीब चार बजे की घटना गांव हैबतपुर की है। गांव निवासी रियासत पुत्र बुद्धन के मुताबिक उन्होंने रेस में दौड़ने के लिए दो बैल पाल रखे थे। 16 अप्रैल की शाम उनके एक बैल को चारे में जहर मिलाकर खिला दिया गया। जिसके कुछ समय बाद ही बैल की मृत्यु हो गई। रियासत के पुत्र यासीन ने बताया कि मृत बैल की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। यह भी पढ़ें- रेस में दौड़ने के लिए पंजाब से खरीदे गए बैल को चारे में जहर खिलाकर मारा यह बैल पंजाब से मंगाया गया था और रोजाना पांच लीटर दूध, 200 ग्राम घी और 100 बादाम गिरी खाता था। पुलिस ...