प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण अब ग्रामीण क्षेत्र तेजी से प्रभावित हो रही हैं। जिले के तीन राहत शिविरों में रात तक 45 परिवार के 197 लोग शरणार्थी बन गए थे। शहर के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 18 परिवारों के 67 लोग, करछना के प्राथमिक विद्यालय खपटिया में 12 परिवार के 30 लोग और मेजा के प्राथमिक विद्यालय कोना में 15 परिवार के 100 लोगों ने शरण ली थी। कौंधियारा के खपटिया गांव में बुधवार रात आठ बजे के आसपास जलस्तर तेजी से आबादी की ओर आने लगा। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन किया तो तत्काल मदद भेजी गई। यह भी पढ़ें- खपटिया गांव में पहुंचा पानी, 40 हुए शरणार्थी एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि रात में कौंधियारा के खपटिया गांव में पानी आने की सूचना मिली। एसडीएम संदीप तिवारी...