देवरिया, मई 5 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। देश के चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों-असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, सुशील कुमार शाही, अजय कुमार दुबे, जयनाथ कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, सोमेश्वर नाथ तिवारी, अशोक सहाय, अश्वनी सिंह, डॉ. अरविंद सहाय, धनंजय सिंह बघेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...