विकासनगर, मई 4 -- पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने इसे केंद्र सरकार के सुशासन की जीत करार दिया। कालसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय से कालसी गेट तक जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भाजपा के साथ ही वहां की जनता के लिए भी महत्वपूर्ण है। पश्चिम बंगाल की जनता को भी सुशासन और कानून का राज देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नैनीताल में जश्न त्यूणी मंडल कार्यकर्ताओं ने त्यूणी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि देश की जन...