लातेहार, मई 5 -- लतेहार हिटी । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन राज्यों में बहुमत की ओर बढ़ने की खबर से चंदवा में उत्साह का माहौल बन गया। खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लातेहार में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष बंशी यादव,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह , नगर अध्यक्ष महेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह,जिला महामंत्री अमलेश सिंह, जिला मंत्री ध्रुव कुमार पाण्डेय, विष्णु देव गुप्ता,पंकज यादव,पिंटू रजक,अश्निवी सिंह,नागमिण कुमार समेत कई भाजपाई मौजूद रहे। मौके पर भाजपाईया न...