लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम में तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद सोमवार शाम लोहरदगा जिले में उत्साह का माहौल देखा गया। शहर के पावरगंज स्थित सुभाष चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई। मिठाइयां बांटी गईं। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को सुशासन, विकास और जनविश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता की स्पष्ट पसंद को दर्शाता है। जिसमें लोगों ने विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में एनडीए की जीत पर बरकट्ठा में आतिशबाजी मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि जनता ने भय और दबाव को नकारते हुए बदलाव और सुशासन के पक्ष म...