पूर्णिया, मई 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद जलालगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की संध्या करीब 6 बजे विजय जुलूस निकाला। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच निकले इस जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जुलूस प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र से होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जीत की खुशी मनाई। पूरे इलाके में जय भाजपा और भारत माता की जय के नारों से माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया और कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सदानंद झा, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, पूर्व जिला महामंत्री किशोर जायसवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप पोद्दार सहित आनंद विश्वास, गौरव सिंह, रामानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.