फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। पड़ोसी महिला की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या करने वाला आरोपी सोनू यादव पुलिस को छकाता रहा। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें तीन राज्यों में घूमती रहीं। आखिरकार गुरुवार आधी रात सदर कोतवाली के एनटीपीसी पावर हाउस के पास जंगल में पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को पुलिस ने लिखापढ़ी कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। बता दें कि सदर कोतवाली के एक गांव में बीते 24 मार्च की शाम खेत गई महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर पड़ोसी सोनू यादव और गांव के ही सईद अहमद को नामजद किया था। सईद पर आरोप था कि वह हत्या की साजिश में श...