हजारीबाग, मई 4 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम व पांडिचेरी में भाजपा व एनडीए की प्रचंड पर जीत पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में विधायक अमित कुमार यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए आतिशबाजी की। इस मौके पर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त किया। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा भाजपा की यह जीत देश के लोकप्रिय सरकार व कार्यकर्ताओं की सामूहिक प्रयास की जीत है। पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता सरकार को नकार दिया। वही उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जीत की जश्न पर भाजपा कार्यालय से लेकर बरकट्ठा चौक तक विजय जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न जुलूस में विधायक अमित कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, सां...