भागलपुर, जून 24 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन युवकों ने अग्निवीर बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्रखंड के डोमन खुटहरी गांव के अंकित शर्मा पिता डब्लू शर्मा फर्नीचर मिस्त्री हैं तथा माता लालो देवी गृहिणी हैं। डोमन ख़ुटहरी के ही रोहित साह, पिता श्याम साह फेरी लगाकर चिप्स बेचते हैं। वहीं दियारा क्षेत्र के छोटी दिलौरी के किसान रूपेश यादव के पुत्र अंकित यादव का भी चयन अग्निवीर में हो गया है। इन तीनों को पीरपैंती स्टेशन पर ट्रेन पकड़वाने काफी संख्या में माता-पिता के अलावा दोस्त और समर्थक पहुंचे। तीनों ने बताया कि हम सभी हैदराबाद ट्रेनिंग सेंटर जा रहे हैं 26 जून को ज्वाइन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...