मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के ग्राम विजयरामपुर से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिचित किसान के यहां थाना अफजलगढ़ ( बिजनौर) क्षेत्र के युवक का आना-जाना था। इसको लेकर उन्होंने कई बार आपत्ति भी जताई, लेकिन उसके आने-जाने पर रोक नहीं लग सकी।आरोप है कि 29 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे युवक अपने साथ दो युवकों को लेकर किसान के घर पहुंचा। तीनों ने मिलकर प्रार्थी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना के समय घर पर मौजूद पुत्रवधू ने विरोध करते हुए शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.