काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर, संवाददाता। रामनगर से काशीपुर लौट रहे एक युवक से तीन युवकों ने पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने साहस दिखाते हुए लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार शाम मानपुर रोड स्थित बिजलीघर के पास निवासी जतिन पुत्र मनोज कुमार रामनगर से ट्रेन से काशीपुर आया था। ट्रेन से उतरने के बाद वह मालगोदाम की ओर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के दौरान जतिन ने शोर मचाया और लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों की तलाश भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.